फिरोजाबाद, दिसम्बर 2 -- फिरोजाबाद। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक कर्मचारियों के पदाधिकारी पर एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में मंगलवार को विकास भवन परिसर में आक्रोश व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने एफआईआर वापस लो के नारेबाजी करते हुए प्रतियां जलाई। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि 25 नवंबर 2025 को अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अध्यक्षता में जंतर-मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली और टेट की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें देश भर के शिक्षकों और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद की। लेकिन सरकार के तानाशाही रवैया के चलते केंद्रीय तीन चार पदाधिकारियों पर अधिक भीड़ एकत्रित करने के नाम पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.