संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के पौली ब्लाक के बीडीओ और दलित सचिव के साथ दुर्व्यवहार मामले को लेकर सभी ब्लाकों के कर्मचारी मंगलवार को तालाबंदी कर काम ठप कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में ग्राम्य विकास विभाग और पंचायत विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।पौली ब्लाक पर मंगलवार को महिला बीडीओ श्वेता वर्मा और एक सचिव एक मामले को लेकर भाजपा के एक नेता साथ विवाद हो गया। बीडीओ और सचिव ने दुर्व्यहार का आरोप लगाया। प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के लिए धनघटा थाना पर जमे रहे पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इससे मामले को लेकर जिले भर के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। बुधवार को सभी ब्लाक कार्यालयों पर तालाबन्दी करके बीडीओ के नेतृत्व में कर्मचारी अनिश्चिकालीन धरना पर बैठ गए।...