प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पचखरा बाजार में 25 जनवरी की रात शराब की दुकान के बाहर पीटे गए युवक की एफआईआर न लिखने पर शिकायतकर्ता ने आईजी से गुहार लगाई। इसके बाद एसपी ने सीओ कुंडा से जांच कराई और एसओ को निलंबित कर दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पचखरा गांव के युवक को 25 जनवरी की शाम स्थानीय बाजार में ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित केस दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का चक्कर लगाने लगा। पीड़ित अपनी पिटाई और लगातार परिवार के साथ थाने जाकर गुहार लगाने का वीडियो लेकर आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र के पास पहुंच गया। आईजी के निर्देश पर सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता से जांच कराने के बाद एसपी दीपक भूकर ने एसओ राजेंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया। मामले में सीओ लालगंज आशुतोष मिश्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज...