फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में काम करने वाली समूह सखी या फिर बैंक सखी हों उनके लिए जो एप की व्यवस्था की गयी है उससे उन्हें अब मानदेय के लिए समस्या नहीं रहेगी। व्यवस्था प्रभावी होने से समूह सखियों को सहूृलियत मिली है। एप के माध्यम से समूह सखियां महीने भर के कार्य को स्वयं अपलोड करने के काम में जुट गयी हैं और इसके आधार पर भी उनका मानदेय खाते में सीधे पहंुच रहा है। जनपद में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में 7528 समूह संचालित हैं। इसमें 500 ऐसे महिला समूह हैं जो निष्क्रिय चल रहे हैं। शासन की ओर से जो एप पर फीडिंग की व्यवस्था को प्रभावी किया गया है वह सखियों के लिए वारदान साबित हो रही है। समूह की सखियां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने उत्पाद को तैयार करने का काम कर रही हैं। शासन की संचालित योजन...