देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ एप का से सर्वाधिक प्रविष्टि करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत करने का फरमान जारी किया था। इस क्रम में जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले ब्लू की सूची राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत व नगर निकाय कार्यालय को भेजी है। बीएलओ एप से सर्वाधिक मतदाताओं की इंट्री करने पर गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग के बीएलओ प्रवीण कुमार को प्रथम स्थान मिला है। इन्हें दस हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा, जबकि सलेमपुर विकासखंड के डूमवलिया के बीएलओ प्रवीण चंद्र प्रकाश पांडे को द्वितीय स्थान मिला है। इन्हें आठ हजार रुपए व भलुअनी विकासखंड के खुखुंदू के बीएलओ संतोष कुमार श्रीवास्तव को तृतीय स्थान मिला है। इन्हें छह हजार रुपए पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा पांच बी...