सीवान, मई 9 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार से जनगणना कार्य का संचालन मोबाइल आधारित एचएलओ एप के माध्यम से शुरू कर दिया गया। इसको लेकर बीडीओ वैभव शुक्ल ने विभिन्न वार्डों एवं एचएलबी क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- हसनपुरा में एचएलओ एप के माध्यम से जनगणना का चल रहा कार्यनिरीक्षण के दौरान निर्देश निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को एप के माध्यम से डाटा अपलोड करने, भवनों की सही नंबरिंग करने तथा सर्वे कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। बीडीओ ने मौके पर उपस्थित कर्मियों से एप संचालन की जानकारी ली और मोबाइल के माध्यम से कार्य प्रारंभ कराया। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य पूरी तरह तकनीकी प्रणाली से किया जा रहा है, जिससे डाटा संकलन में पारदर्शिता और शुद्धता सुन...