भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर स्टेशन पर दुमका-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13333 के यात्रियों को मंगलवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने से ठीक पहले, स्टेशन पर लगे कोच इंडिकेटर डिस्प्ले बोर्ड पर डिब्बों की सही स्थिति दिखाई नहीं दी। जिसके कारण यात्रियों के बीच बोगी में चढ़ने के लिए अफरातफरी मच गई। दरअसल, एप पर जो स्थिति कोच की दिखाई जा रही थी। ट्रेन के आने पर वह उलटी थी। ऐसे में जो यात्री कोच पर सवार होने के लिए आगे खड़े थे। उन्हें पीछे की तरफ भागना पड़ा। कई यात्रियों ने रेलवे के मोबाइल एप पर ट्रेन के कोच पोजीशन को जांचा था, लेकिन स्टेशन पर कोचों का वास्तविक क्रम एप पर दिखाए गए क्रम से बिल्कुल अलग था। ट्रेन के रुकते ही यात्री हड़बड़ी में इधर-उधर भागने लगे। वे सही डिब्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.