सीतामढ़ी, जून 4 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बैंकिंग ऐप इंस्टॉल कराने के बहाने एक ग्राहक के खाते से 4 लाख 70 हजार रुपये उड़ा लिए गए। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मिली जानकारी के अनुसार, नानपुर थाना क्षेत्र के निवासी नारायण झा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का कर्मी बताया। कॉलर ने उन्हें पीएनबी वन ऐप इंस्टॉल करने और उसे अपडेट करने की सलाह दी। ठग ने बातों में उलझाकर पीड़ित से मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराया और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान उनकी निजी बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए उन्हें निर्देश दिए गए और उनके खाते को हैक कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि ...