वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरोप लगाया है कि एप्स्टीन फाइल से ध्यान भटकाने के लिए उनपर लांछन लगाए जा रहे हैं। विद्या मठ में मीडिया से बातचीत में कहा कि एप्सटीन फाइल की चर्चा दुनिया में हो रही है। केवल भारत में नहीं हो रही है। वह इसलिए कि यहां इसे योजनाबद्ध तरीके से दबा दिया गया है। उस फाइल में भारत के भी कई लोगों के नाम बताए जा रहे हैं। जनता में उसकी चर्चा न हो इसलिए शंकराचार्य के विरुद्ध एक मनगढ़ंत मुकदमा खड़ा कर दिया गया है। यह पूछने पर कि आप जब निर्दोष हैं तो अग्रिम जमानत के लिए क्यों प्रयास कर रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि प्रकरण में शिकायत से जांच तक के दौरान जो कुछ भी घटित हुआ है उससे स्पष्ट है कि सारी कार्रवाई पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर की जा रही है। किस...