छपरा, अप्रैल 1 -- एप्रोच रोड के  निर्माण की मांग को लेकर किया गया धरना - प्रदर्शन सोनपुर। दीघा - सोनपुर के बीच जे.पी. सेतु के समानान्तर गंगा नदी पर निर्माणधीन सिक्स लेन पुल से नकटा दियारा नया टोला के सामने एप्रोच रोड बनाने की मांग को लेकर बुधवार को  दियारा वासियों ने घरना दिया और प्रदर्शन किया। ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी। दीघा - दियारा रैम्प निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में नयाटोला के सामने गंगा घाट पर आयोजित इस एक दिवसीय घरना - प्रदर्शन को सोनपुर के  पूर्व विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद ने संबोधित करते हुए आवागमन में दियारा वासियों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला, साथ ही निर्माणाधीन सिक्स लेन से रैंप के माध्यम से दियारा वासियों को जोड़ने की मांग  का समर्थन करते हुए इस मांग को पूरी तरह जायज बताया...