देवरिया, अप्रैल 30 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। रायबारी के चखनी घाट पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। दिसम्बर तक आम जनता के लिए यह पुल तैयार किए जाने का लक्ष्य है। लगातार पुल निर्माण से क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ी है। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के केरवनिया में बना पुल लोगों के लिए खोल दिया गया है, जिससे राहगीरों को काफी सहूलियत हुई है। यह भी पढ़ें- अखाड़ाघाट और चंदवारा पुल से आवागमन अगले साल मार्च तकपुल निर्माण की स्वीकृति विधायक सभाकुंवर के प्रयास से खनुआ नदी पर चखनी घाट पर पुल निर्माण की शासन से स्वीकृति मिली थी। इस पुल निर्माण से बिहार तथा देवरिया जनपद के पचास से अधिक गांवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 15 करोड़ 83 लाख की लागत से तैयार होने वाला यह टू लेन पुल यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। पूरे साल यहां बांस-बल्ल...