एप्पल के फोल्डेबल आईफोन की स्क्रीन टूटने की शिकायतें
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- एप्पल के फोल्डेबल आईफोन को लेकर ग्राहकों की शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि इस्तेमाल के कुछ घंटों या दिनों के भीतर ही इसकी फोल्डेबल डिस्प्ले टूट गई है। इन मामलों में ग्राहकों ने बताया कि फोन को खोलते समय उन्हें कुछ टूटने जैसी आवाज सुनाई दी और फिर बीच की क्रीज (मोड़) पर एक बड़ी दरार आ गई। कुछ यूजर्स ने स्क्रीन के दाईं ओर सफेद पैच या डिस्प्ले से जुड़ी अन्य खराबी भी देखी।इस समस्या की रिपोर्ट सबसे पहले रेडिट और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर सामने आईं। ग्राहकों ने अपने डिवाइस के डैमेज होने की तस्वीरें और एप्पल के सपोर्ट स्टाफ के साथ हुई बातचीत के सबूत भी दिए। यह भी पढ़ें- iPhone Duo की स्क्रीन में क्यों आ रही ग्रीन लाइन? मिले हिंज में गड़बड़ी के संकेत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.