नोएडा, मई 17 -- एथेना परियोजना में निवेश के बाद ठगी की शिकायत

फ्लैटों की रजिस्ट्री न करने और धमकी देने का आरोप नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एपेक्स ग्रुप के मालिक और उनके सहयोगियों के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज हुआ है। मालिक सतनाम सिंह और उनके सहयोगियों पर धमकी देने और फ्लैटों की रजिस्ट्री न करने का भी आरोप है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

पीड़ित का आरोप पीड़ित कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2004 में उन्होंने इंदिरापुरम स्थित सिद्धार्थ विहार अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदा था। बाद में वर्ष 2011 में एपेक्स ग्रुप के मालिक सतनाम सिंह और उनके सहयोगियों सुखबीर सिंह और वीरेंद्र कौशिक ने उन्हें नोएडा सेक्टर-75 स्थित एपेक्स ए...