लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 से बीबीए, बीसीए और बीए गृह विज्ञान पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह निर्णय प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में तय किया गया कि इन कोर्सों को लखनऊ विश्वविद्यालय की मंजूरी मिलने के बाद शुरू किया जाएगा।प्राचार्या ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रणाली अपनाई जाएगी। साथ ही, सभी शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किए जाएंगे। छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सत्र से कॉलेज में छात्रावास की सुविधा भी शुरू की जा रही है, जिससे बाहर से आने वाली छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। प्रवेश प्रक्रिया छह अप्रैल से शुरू होगी। कॉलेज प...