गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- -जालसाजों ने बिजली बिल अपडेट के नाम पर वेव सिटी निवासी महिला को जाल में फंसाया -पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी वेव सिटी पुलिसगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर एक महिला डॉक्टर से दो लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने एपीके फाइल का लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और तीन ट्रांजेक्शन में खाते से रकम साफ कर दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वेव सिटी की वृंदा हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली डॉ. आभा मित्तल के मुताबिक 31 मार्च को सुबह करीब पौने 12 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग से बताते हुए कहा कि उनका बिजली बिल अपडेट नहीं है और इसे ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसके लिए व्हॉट्...