नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिले की साइबर पुलिस ने एपीके फाइल के जरिए होने वाले एक बैंकिंग फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल सर्विलांस के आधार पर बिहार के औरंगाबाद जिले से 38 वर्षीय मुख्य आरोपी शशिकांत कुमार को गिरफ्तार किया है। इस साइबर गिरोह के आरोपी पीड़ितों के मोबाइल फोन पर एक एपीके फाइल लिंक भेजते थे। इसे इंस्टॉल करते ही फोन हैक हो जाता था और बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो जाती थीं। ठगी की रकम को फर्जी खातों में ट्रांसफर किया जाता था। ये खाते भोले-भाले ग्रामीणों को गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर खुलवाए गए थे। आरोपी शशिकांत ठगी के पैसों का प्रबंधन करता था। वह अपना कमीशन रखकर बाकी पैसा अपने अन्य साथियों को भेज देता था।डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत...