बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एपीके फाइल की मदद से ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने गुरुवार को धरपकड़ का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी ने साइबर फ्राड कर ठगी गई रकम से दूसरे का बिजली का बिल जमा कर दिया। इस पूरे फ्राड में उसने अपने चाचा के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया। आरोपी देवव्रत सिंह निवासी घोरांग थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर के कब्जे से दो मोबाइल, एक फाइनेंस का आईडी कार्ड, छह सिम, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक डीएल बरामद किया गया है। अन्य घटनाओं में संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ ने बताया कि साइबर थाने में 11 मार्च को तहरीर देकर दीपक त्रिपाठी निवासी गिदही खुर्द पुरानी बस्ती से मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया थ...