गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठग ने रामप्रस्थ कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग को एपीके फाइल भेजकर खाते से सात लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित बुजुर्ग ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामप्रस्थ के रहने वाले देव कृष्ण गर्ग ने बताया है कि उन्हें सात मार्च को फेसबुक पर इंडसइंड बैंक का एक विज्ञापन दिखा, जिसमें सीनियर सिटीजन कार्ड के बारे में जानकारी थी। विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें आठ मार्च को एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताया। ठग ने उन्हें बताया कि उनके नाम पर एक क्रेडिट कार्ड के लिए अनुरोध आया है और इसकी पुष्टि करने के लिए उन्हें कुछ जानकारी देनी होगी, जिसमें कई दस्तावेज मांगे गए। कहा गया कि इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही कार्ड बनने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.