एपीके फाइल भेजकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात ठग गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गैस कनेक्शन का बिल जमा कराने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह अब तक करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो ठगों को झारखंड से और पांच आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त छह मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, क्रेडिट कार्ड व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
ठगी की शिकायत साइबर थाना सेंट्रल प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार ने बताया की सेक्टर-37 निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग विजय कुमार ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि एक सितंबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि अडानी गैस कनेक्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.