फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने केवाईसी कराने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर 97 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नोएडा निवासी 24 वर्षीय उवेश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार जवाहर कॉलोनी निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को उसने अपने एयरटेल मोबाइल सिम का रिचार्ज किया था। रिचार्ज करने के बाद डाटा प्लान के अनुसार डाटा नहीं मिला। इसके बाद उसने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और दिए गए नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को एयरटेल में कार्यरत अधिकारी बताया। उसने महिला से कहा कि उसकी केवाईसी करनी होगी। इसके बाद केवाईसी के नाम पर महिला के व्हाट्सऐप पर एक एपीके फ...