फरीदाबाद, जून 22 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। बीमा पॉलिसी बंद कराने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक युवती को उसके व्हाटसऐप पर एपीके फाइल भेज दी। फिर उसके बैंक खाते से एक लाख 13 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। पीड़ित से शिकायत मिलने पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, धीरज नगर पार्ट-दो निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि 17 जून को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। कॉल करने वाले ने उससे कहा था कि उसकी बीमा पॉलिसी के रुपये कटने वाले हैं। यदि वह इसे बंद कराना चाहती हैं तो कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आरोपी ने उसे आईसीआईसीआई बैंक की मोबाइल एप्लीकेशन में कुछ विकल्प बंद करने के लिए कहा।इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेज दी। फाइल को डाउनलोड करते ही उनके मोबाइल पर क...