शामली, जनवरी 13 -- थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में ग्रामीण ने गलती से एपीके फाइल डाउनलोड कर ली जिसके चलते ग्रामीण के खाते से 54000 की नगदी निकल गई। जानकारी होने के बाद पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दिया है। गांव मलकपुर निवासी तहसीन पुत्र अब्बास ने थाने के तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है कि उनके एसबीआई बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के 54,000 रुपये निकाल लिए गए। यह धोखाधड़ी 2 जनवरी 2026 को हुई थी। जबकि पीड़ित को इसकी भनक 5 जनवरी को बैंक जाकर लगी। तहसीन ने बताया कि 2 जनवरी को उनके फोन में एक एपीके फाइल डाउनलोड हुई थी, जिसके जरिए ठगों ने उनके बैंक खाते तक पहुंच बनाई और पैसे ट्रांसफर कर दिए। जब वे 5 जनवरी को कांधला स्थित एसबीआई शाखा में 50,000 रुपये निकालने के लिए फॉर्म भरने गए, तो बैंक कर्मचारी...