एपीके फाइल डाउनलोड करा वृद्ध के खाते से 1.68 लाख ठगे
रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा निवासी हृदय नारायण (72) को बैंक के पेंशन कार्ड वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 1.68 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक नंबर से पेंशन कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई। बैंक से संबंधित आधिकारिक ऐप समझकर उन्होंने इसे डाउनलोड कर लिया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने फोन कर ऐप में बैंक और एटीएम से जुड़ी जानकारी भरवा ली। रिपोर्ट के अनुसार, 11 सितंबर को बैंक ऑफ इंडिया के धुर्वा शाखा के खाते से चार अनधिकृत लेन-देन में 1.11 लाख रुपये और 14 सितंबर को सचिवालय शाखा के ओडी खाते से तीन लेन-देन में 57 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल नंबर से उनकी अनुमति के बिना व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.