एपीके फाइल डाउनलोड कराकर 85 हजार उड़ाए
रांची, अगस्त 6 -- रांची। कांके मिसिर गोंदा निवासी संजय हेम्ब्रोम से साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनके खाते से 85 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इसकी जानकारी संजय को चार अगस्त को हुई है। इस संबंध में संजय हेम्ब्रोम ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संजय हेम्ब्रोम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि चार अगस्त की रात उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से फोनपे के माध्यम से 85 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इस लेनदेन का यूटीआर नंबर 905591399446 है। पीड़ित के अनुसार, रकम कटने की जानकारी मिलने पर उन्हें संदेह हुआ कि किसी एपीके फाइल का उपयोग कर साइबर अपराध को अंजाम दिया गया। हालांकि, यह फाइल उनके मोबाइल में किस माध्यम से आई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.