एपीके फाइल टच करते ही खाते से कट गए 31150 रुपये
मैनपुरी, जून 7 -- मैनपुरी। धोखाधड़ी कर युवक के खाते से निकाले गए 31150 रुपये मैनपुरी थाना साइबर क्राइम ने वापस कराए हैं। पीड़ित को रुपये वापस होने का पत्र मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। साइबर अपराधियों ने उसे एपीके फाइल भेजकर ठगी की थी। एसपी के निर्देश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रुपये वापस खाते में कराए हैं। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हीरा निवासी पंकज शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके फोन पर किसी अनजान व्यक्ति ने एक एपीके फाइल भेज दी। उसने जैसे ही एपीके फाइल को टच किया तो उसके खाते से तीन बार में कुल 31150 रुपये कट गए। शिकायत पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना साइबर क्राइम प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.