गया, मई 24 -- शेरघाटी में कई सोशल मीडिया यूजर के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों से मदद के नाम पर पैसे मांगने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर अपराधी ग्रामीण इलाकों के सोशल मीडिया यूजर को निशाना बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार हैकर लोगों को एक एपीके फाइल भेज रहे हैं। इस फाइल में प्रधानमंत्री आवास योजना या आवास योजना के लाभुकों की सूची होने का दावा किया जाता है। फाइल खोलते ही मोबाइल और व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जा रहा है。 यह भी पढ़ें- एपीके फाइल खोलते ही हैक हो रहा मोबाइलघटना की जानकारी शेरघाटी के लक्षनैती गांव निवासी जदयू के पंचायत अध्यक्ष सुमित यादव ने बताया कि उन्हें 'नेहा कंप्यूटर' नाम से एक मैसेज मिला था, जिसमें आवास योजना से संबंधित एपीके फाइल भेजी गई थी। उन्होंने फाइल खोल दी, जिसके बाद उनका व्हाट्सएप अकाउंट...