प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन भरे गए फार्मसेट (आवेदन-पत्र) की हार्डकॉपी सभी संलग्नकों (प्रत्येक वर्ष की अंक तालिकाओं, उपाधियों तथा अन्य सभी दावों से संबंधित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां) सहित 29 मई की शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय में पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी है। 22 मार्च 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 2856 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। 16 सितम्बर 2025 को 182 पदों के लिए जारी विज्ञापन के सापेक्ष कुल 93419 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था एवं परीक्षा में कुल 50795 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। यह भी पढ़ें- UP Home Guard Answer Key OUT: यूपी होम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.