फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड कार्यालय शिकोहाबाद का निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण एवं पंचायत को नोटिस जारी किया। मनरेगा कार्य में भी प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने शिकोहाबाद विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। अवर अभियंता आरईडी अरविंद कुमार एवं बीटी रामकुमार संबद्ध कार्मिकों को विकास खंड में तीन दिन निर्धारित करने के लिए पत्र जारी करने के आदेश दिए। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि भ्रमण पर जाते वक्त भ्रमण पंजिका में भ्रमण पर जाने का विवरण, स्थान एवं कार्य अंकित कराया जाए। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रह जनसमस्याओं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.