प्रयागराज, मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) 2025 के 182 पदों के लिए 22 मार्च को सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा प्रदेश के आठ जिलों प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ एवं वाराणसी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार, अभ्यर्थी अपने ओटीआर नम्बर से प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर, दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा तथा 45 मिनट पहले प्रवेश बन्द कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...