बरेली, मई 24 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एपीएस सेन्ट्रल कमांड द्वारा रविवार को आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली कैंट के फुटबॉल ग्राउंड में इंट्रा क्लस्टर अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। ‎सुबह सात बजे शुरू हुए फाइनल राउंड में एपीएस लखनऊ और एपीएस बरेली के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दो घंटे चलने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर बराबर दबाव बनाएं रखा। 2-2 के स्कोर के साथ कल के लीग मैच से बढ़त हासिल करते हुए लखनऊ टीम को हराकर एपीएस बरेली विजेता बना। मुख्य अतिथि विद्यालय एसओ 2 चैयरमेन (यूबी एरिया सिग्नल ब्रांच) लेफ्टीनेंट कर्नल योगेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, एपीएस लखनऊ को फर्स्ट रनरअप ट्रॉफी एवं विजेता टीम एपीएस बरेली को इंट्रा क्लस्टर विनर ट्राफी प्रदान की। आज की एपीएस बरेली की धमाकेदार शानदार जीत ...