अल्मोड़ा, सितम्बर 27 -- रानीखेत। सीबीएसई के तत्वावधान में यहां आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित हुई। सीबीएसई रिसोर्स पर्सन प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि शिक्षा की प्रक्रिया केवल विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, यह अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी की साझा जिम्मेदारी है। वर्तमान बदलते शैक्षिक परिवेश में जब अभिभावक बच्चों की मनोवैज्ञानिक और शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझना होगा। उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों के साथ प्रभावी संवाद, सकारात्मक पेरेंटिंग और बच्चों में सीखने के प्रति रुचि विकसित करने की व्यवहारिक रणनीती समझाई।कार्यशाला में एपीएस के अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 55 शिक्षकों ने अनुभव साझा किए। संचालन शिक्षिका निभा सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई की कार्यशाला में शिक्षकों को दिए प्रभ...