आगरा, अगस्त 21 -- आर्मी पब्लिक स्कूल में 19-20 अगस्त को सेंट्रल कमांड इंटर एपीएस क्लस्टर-8 अंडर-19 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में एपीएस आगरा, मेरठ और अयोध्या की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर रजत त्यागी और शिक्षा अधिकारी कर्नल संजय सिंह ने किया। अंतिम लीग मुकाबले में एपीएस आगरा ने एपीएस अयोध्या को हराया। ओवरऑल अंक तालिका में एपीएस मेरठ विजेता और एपीएस आगरा उपविजेता रहा। प्रधानाचार्या डॉ. रूपाली गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...