एपीएस भर्ती निरस्त करने पर उठाए सवाल
प्रयागराज, जून 2 -- प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने अपर निजी सचिव भर्ती-2023 को निरस्त किए जाने पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आयोग ने सेवा नियमावली और शासनादेशों की त्रुटिपूर्ण व्याख्या कर भर्ती को नियमविरुद्ध तरीके से रद्द किया है। उन्होंने दावा किया कि आशुलेखन परीक्षा में त्रुटिरहित प्रदर्शन की कोई अनिवार्यता नहीं थी और पात्र अभ्यर्थियों को अनुचित रूप से अनुत्तीर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया निरस्त करना गंभीर चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- शॉर्टहैंड में सभी अभ्यर्थी फेल, एपीएस के 331 पद रह गए खाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.