दरभंगा, दिसम्बर 23 -- दरभंगा,। ललित नारायण मिथिला विवि अंतर्गत इंटर कॉलेज क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेजबान एपीएसएम कॉलेज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। मंगलवार को एपीएसएम कॉलेज और आरके कॉलेज के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। विजेता टीम का बुधवार को फाइनल में पीजी एथलेटिक्स की टीम से सामना होगा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहले मैच में एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी का मुकाबला आरके कॉलेज के साथ हुआ, जिसमें आरके कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 108 रन बनाये। जवाब में एएनडी कॉलेज की टीम 88 रन ही बना पायी। आरके कॉलेज ने इस मुकाबले को 21 रनों से जीता। दूसरा मुकाबला एपीएसएम कॉलेज और बीआरबी कॉलेज के बीच खेला गया। बीआरबी कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 90 रन बनाये।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.