भागलपुर, जनवरी 20 -- एपीएल सीजन-2 के फाइनल मुकाबले में सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियंस को सात विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले का उद्घाटन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियंस की टीम निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मात्र 121 रन ही बना सकी। सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोके रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम ने मात्र 13.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में शिवम कुमार ने 19 गेंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.