औरैया, मई 2 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित सैयद बाबा ग्राउंड पर चल रहे अछल्दा प्रीमियर लीग अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में नगला नथा ने नगरिया को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में अछल्दा ने अटसू को करारी शिकस्त दी। पहले मैच में नगरिया टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 74 रन बनाए। टीम की ओर से सलमान ने 24, अमन ने 12 और इंजमाम ने 11 रन का योगदान दिया। जवाब में नगला नथा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 75 रन बनाकर मैच जीत लिया। नगला नथा के जोनी ने 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आशू ने 16 और जोकर ने 12 रन बनाए। यह भी पढ़ें- अछल्दा प्रीमियर लीग अंडर-19 का शानदार आगाज, दो रोमांचक मुकाबले शानदार प्रदर्शन के लिए जोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में अछल्दा की टीम न...