औरैया, मई 9 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित सैयद बाबा ग्राउंड में चल रहे अछल्दा प्रीमियर लीग एपीएल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को घासी का पुरवा टीम का दबदबा देखने को मिला। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मैचों के दौरान मैदान पर युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। पहला मुकाबला नगला मुलू और घासी का पुरवा टीम के बीच खेला गया। आठ ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नगला मुलू की टीम निर्धारित ओवर में 45 रन ही बना सकी। टीम की ओर से गोलू ने 16 और आशू ने 12 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घासी का पुरवा टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.