बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज के परिसर में 50वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है। इस अयोजन के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन नेहा वर्मा ने शुभारंभ किया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप जलाकर हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंकुर वर्मा, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज प्राचार्या प्रो. रीना पाठक व विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह मौजूद रहें। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथिओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ध्वाजारोहण कर वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुरुआत किया। इसी दौरान मशाल धावक प्रशांत पाठक का क्रीड़ांगन में प्रवेश हुआ। मंच पर उपस्थित अतिथियों के समक्ष सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुआ। जिसमें बालक वर्ग में महामंडेलश्वर सिंह ...