भागलपुर, मार्च 26 -- एपीआई के शिविर में किया गया मोटापे की जांच भागलपुर, वरीय संवाददाताएसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया के भागलपुर ब्रांच द्वारा गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ओपीडी में मोटापा जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर के जरिए चिकित्सकों ने इलाज को पहुंचे मरीजों व उनके परिजनों का न केवल मोटापे की जांच की बल्कि उन्हें मोटापे से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी, एपीआई भागलपुर ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र कुमार शर्मा, सचिव डॉ. रवि आनंद समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...