नई दिल्ली, फरवरी 11 -- एपस्टीन से जुड़े आरोपों को हरदीप पुरी ने किया खारिज, कहा बेबुनियाद आरोप लगाना राहुल की आदत -------------------- -एप्सटीन से हुई तीन-चार मुलाकातें अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कार्यक्रमों का हिस्सा थी -------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एपस्टीन फाइल के संदर्भ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। पुरी ने कहा कि एप्सटीन के आईलैंड से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इन मुलाकातों को संदर्भ से हटाकर पेश करना अनुचित है और इससे जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में दो तरह के नेता होते हैं। एक राहुल गांधी जैसे जो कभी-कभी देश आते हैं, विदेश यात्रा करते हैं और जब संसद में आते हैं तो दूसरों की बात सुनने के बजाय बाहर ...