छतरपुर, फरवरी 9 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान एक सामने आया है, जिसमें वह दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि किस तरह दुनिया के बड़े-बड़े अमीर लोग एक टापू पर जाकर 8-8 साल की बच्चियों के साथ गंदा काम कर रहे थे। यह बात उन्होंने सतना के शिवराजपुर में हाल ही में हुई हनुमंत कथा के दौरान वहां पधारे श्रद्धालुओं से कही। इस दौरान उन्होंने इस साल जनवरी के महीने में दिल्ली से लापता हुए 800 से ज्यादा लोगों (जिनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा है) मुद्दा भी उठाया और देशभर के लोगों से अपने बच्चों को संस्कार देने की बात कही, साथ ही उन्होंने लड़कियों को किसी पर भरोसा ना करने और इंटरनेट की गंदी दुनिया से दूर रहने की स...