भोपाल, फरवरी 24 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिका के साथ ट्रेड डील को भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स जारी करने की धमकी और उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे आपराधिक मुकदमे के कारण दबाव में आकर पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को मंजूरी दी है। भोपाल में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि एपस्टीन फाइल्स जारी करने की धमकी और उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे आपराधिक मुकदमे के दबाव की वजह से पीएम मोदी ने अमेरिका से ट्रेड डील को मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एक नई चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी में हिम्मत है तो वे इस ट्रेड डील को रद्द...