देहरादून, अप्रैल 15 -- देहरादून। दून शहर के बल्लीवाला चौक के समीप स्थित एन मैरी स्कूल में फीस बढ़ोतरी का अभिभावकों की ओर से विरोध किया जा रहा है। बुधवार को कई अभिभावक शिकायत दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं। कुछ दिन पूर्व अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया था। फीस बढ़ोतरी में मनमानी की शिकायत बाल आयोग और शिक्षा विभाग में कुछ दिन पूर्व दर्ज की गई थी। अभिभावकों का आरोप है कि प्रति तीन माह 4200 रुपये एक्टिविटी के नाम पर लिए जा रहे हैं। अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन ने उनकी बात नहीं सुनी। यह भी पढ़ें- लखनऊ में ज्यादा फीस बढ़ाने वाले 10 से अधिक स्कूलों की जांच मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। स्कूल को नोटिस भेजा गया है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में बच्चों की फीस 30 फीस...