नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Tata group news: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 9 साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंद्रशेखरन के इस फैसले से उनका टाटा ग्रुप के साथ लगभग चार दशक लंबा करियर खत्म हो रहा है। 1963 में तमिलनाडु के नमक्कल के पास मोहनूर नाम के एक छोटे से शहर में जन्मे चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप में बतौर ट्रेनी/इंटर्न प्रोग्रामर करियर की शुरुआत की थी और साल 1987 में फुल-टाइम कर्मचारी बन गए। उन्होंने अपना पूरा करियर टाटा ग्रुप में ही बिताया। अपने करियर के दौरान, उन्होंने लगभग 10 साल भारत के बाहर काम किया। इस दौरान वह अमेरिका, यूके और स्वीडन में टाटा ग्रुप के लिए काम किए। इसके बाद उन्होंने TCS में सक्रियता बढ़ाई और धीरे-धीरे कंपनी में उनका कद बढ़ता गया। उन्होंने अपनी लीडरशिप क्षमता से तब टाटा ग्रुप के मुखिया रहे रतन टाटा को प्रभाव...