रांची, जुलाई 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करने और उसके डिजिटाइजेशन की बुधवार को अंतिम तिथि है। जो मतदाता बुधवार तक एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करते हैं, उनका नाम पांच अगस्त को मतदाता सूची के ड्रॉफ्ट पब्लिकेशन में शामिल नहीं हो सकेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से सभी जिलों व बीएलओ को कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 31 विधानसभा में 100 फीसदी डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है, बाकी बचे 50 विधानसभा क्षेत्र में भी डिजिटाइजेशन का कार्य 97 प्रतिशत से 99 प्रतिशत के बीच हो गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एसआईआर फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन आज राज्य में 2,64,63,236 मतदाताओं में से 2,64,61,801 (99.99 प्रतिशत) को एन्यूमरेशन फॉर्म दे दिय...