मोतिहारी, अप्रैल 25 -- मोतिहारी,नगर संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर स्थित डीएनबी कॉलेज को एक और उपलब्धि मिली है। अब इस कॉलेज में एनेस्थीसिया और जेनरल मेडिसीन की भी पढ़ाई होगी। इन दोनों विषय में मेडिकल स्टूडेंट एमबीबीएस के एमडी डिप्लोमा करेंगे। इसकी स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। बताते हैं कि यह उपलब्धि इस कॉलेज में बेहतर पढ़ाई और राज्य स्तर पर पढ़ाई में प्रथम आने पर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल डीएनबी कॉलेज में गायनी व शिशु रोग का विभाग चल रहा है। दोनों मिलकर 17 स्टूडेंट यहां डिप्लोमा पीजी कर रहे हैं। जल्द ही इस कॉलेज में इमर्जेंसी मेडिसीन भी शुरू होने जा रही है। यह सब डायरेक्टर के नेतृत्व में ही चलेगा। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. कुमार अमृतांशु ने बताया कि यह निर्णय पटना में स्वास्थ्य सचिव लोकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ...