मोतिहारी, जून 4 -- मोतिहारी। बिल गेट्स फाउंडेशन व पूर्व डायरेक्टर जनरल हेल्थ महाराष्ट्र सरकार की ओर से सदर अस्पताल परिसर में संचालित डीएनबी का निरीक्षण किया गया। टीम ने इस संस्थान की व्यवस्था और पढ़ाई की सराहना की। कहा कि इस संस्थान में एनेस्थीसिया ओरिजिनल मेडिसिन में कोर्स शुरू किया जाएगा। डीएनबी प्रोग्राम के डायरेक्टर कुमार अमृतांशु ने बताया कि इस टीम के साथ-साथ पब्लिक हेल्थ फाऊंडेशन आफ इंडिया नई दिल्ली से भी लोग आए थे। टीम ने इस संस्थान में कम से कम 40 पीजी सीट प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार को बिल गेट्स फाउंडेशन एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा सरकार को अवगत कराया जाएगा। तुमकुर की तर्ज पर सदर अस्पताल मोतिहारी को डेवलप किया जाएगा। तुमकुर कर्नाटक का एक जिला है जहां डीएनबी संचालित है। सिविल सर्ज...