प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज छोटा बघाड़ा में विद्यालय के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष) समारोह का शुभारम्भ गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि एनी बेसेंट विद्यालय ने पिछले सौ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व और सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती से जुड़ने के पश्चात यह ऐतिहासिक संस्थान न केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देगा, बल्कि उनमें राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत संस्कारयुक्त शिक्षा का भी संचार करेगा।अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी ने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने पर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने अतिथ...