छपरा, दिसम्बर 13 -- छपरा। शहर के एनी बेसेंट मिलिट्री एकेडमी परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरेक साल की तरह शनिवार को भी एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुमार आशीष ने पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधरोपण कर ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। कार्यक्रम में एकेडमी के निदेशक अमृत प्रियदर्शी ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर आयोजित इस पहल के बारे में बताया कि कैसे बच्चे इस अभियान में जोड़कर अपने आप को प्रकृति के नजदीक पाते हैं। उन्होंने कहा कि एनी बेसेंट मिलिट्री एकेडमी का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और शारीरिक विकास ही नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.