एनीमिया से पीड़ित 473 गर्भवती महिलाओं की पहचान, एफसीएम दवा से राहत
भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज) दवा राहत पहुंचा रहा है। इंट्रावेनस यानी नसों में दी जाने वाली आयरन सप्लीमेंट दवा के इस्तेमाल के बाद तीन सप्ताह के भीतर महिलाओं के हीमोग्लोबिन स्तर में करीब तीन ग्राम तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में हाई रिस्क प्रेगनेंसी से संबंधित 473 गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई है। हीमोग्लोबिन की कमी वाली गर्भवती महिलाओं के पहचान के बाद इन सभी 473 महिलाओं को नि:शुल्क आयरन सप्लीमेंट उपलब्ध कराया गया। सदर अस्पताल में भी अभियान के तहत एक माह के दौरान 233 महिलाओं को एफसीएम दवा दी गई। सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू कुमार के अनुसार, इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करना और प्रसव के दौरान होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.